बांका, अक्टूबर 3 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में बने प्रतिमा पर प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी, प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार यादव सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जनप्रतिनिधियों ने गांधीजी के बताए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रखंड परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। प्रमुख, प्रमुख प्रतिनिधि सहित पंचायत समिति सदस्यों ने स्वयं परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त समाज बनाने एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने पर बल प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षण संस्थानो...