महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान
किशनगंज, अक्टूबर 3 -- पोठिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को कलाम कृषि महाविद्यालय, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य परिसर एवं अर्राबाड़ी ग्राम में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में मनाई गांधी-शास्त्री जयंतीस्वच्छता अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता एवं प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायण के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.