बरेली, अक्टूबर 2 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शुक्रवार दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कुलसचिव महेंद्र कुमार एवं वित्ताधिकारी महिमा चंद्र, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर किया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का संदेश कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, स्वच्छता और नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश देता है...