सीवान, दिसम्बर 10 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के महाचौर गांव में रविवार को हुई मारपीट की एफआईआर थाने में दर्ज कराई गई है। एफआईआर में महाचौर निवासी बिपिन कुमार ने कहा है कि रविवार की दोपहर मैं खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही मनन चौहान, रोशन चौहान, प्रमिला कुमारी, माला देवी गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। मैं बुरी तरह घायल हो गया। जैसे-तैसे सीएचसी दरौंदा पहुंचा। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...