सीवान, अप्रैल 1 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के हरपुर कोटवां पंचायत के पिपरा गांव स्थित व जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से संबद्ध डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह डिग्री कॉलेज में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के तहत स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम रामसुभग कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य रामनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस आधुनिक सुविधा का शुभारंभ किया। यह स्मार्ट क्लास प्रेम एयर ग्रुप की सहायक कंपनी एकिमेक एसोसियेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड के माध्यम से स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ना और उन्हें डिजिटल लर्निंग के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है...