मऊ, मार्च 26 -- मऊ, संवाददाता। चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि पर गुरुवार को महागौरी की पूजा की गई। दुर्गा मंदिरों में भोर से ही जनसैलाब उमड़ने लगा। जिससे मंदिर कमेटी के साथ ही सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के भी पसीने छूट गए। भक्तों द्वारा देवी के लगाये जा रहे जयकारों से पूरा मंदिर समेत पूरा वायुमंडल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, फूल आदि चढ़ा कर विधि विधान से माता की उपासना की और अगरबत्ती कपूर से आरती की। वहीं घरों में महिलाओं ने कलश रखकर श्रद्धापूर्वक पूजन अर्चन कर परिवार के कुशल मंगल की प्रार्थना किया।नगर समेत ग्रामीण अंचलों में बुधवार को देवी मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिले के प्रसिद्ध वनदेवी धाम कुशमौर, शीतला माता मंदिर मऊ शहर, कोयल मर्याद भवानी मंदिर मादी सिपाह, सिद्ध दात्री मंदिर कोरौली, दुर्गा मंदिर दोहरीघाट, आजमगढ़ ...