गोड्डा, मार्च 12 -- महागामा प्रतिनिधि: महागामा रेफरल अस्पताल परिसर में पवित्र रमजान माह के अवसर पर बुधवार को चिकित्सा पदाधिकारी खालिद अंजुम के नेतृत्व में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, कर्मचारी तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक साथ रोजा खोलकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत, पकौड़ी सहित अन्य पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। अजान होते ही रोजेदारों ने दुआ के साथ रोजा खोला और देश की तरक्की, समाज में अमन-चैन तथा सभी लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।इस मौके पर उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम, सेवा और मानवता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में आ...