गोड्डा, अप्रैल 23 -- महागामा प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को 'स्कूल रूआर' कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अली उमर खान, प्रखंड साधन सेवी शमीम इकबाल, शिक्षक राधाकांत साह एवं आनंद रजक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन रीतेश रंजन ने किया।इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अली उमर खान ने कहा कि 'स्कूल रूआर' अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी तथा सभी को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.