गोड्डा, अप्रैल 14 -- महागामा, एक संवाददाता। बीते कुछ दिन पूर्व महागामा स्थित हरिनचारा-सिरसा रोड पर एक युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया है। इसी कड़ी में महागामा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सुधांशु मंडल के पिता संजय मंडल के आवेदन पर थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। जांच के दौरान लोबिन सोरेन उर्फ लुबिन सोरेन,ग्राम हरिनचारा निवासी को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.