गोड्डा, मार्च 5 -- होली इस वर्ष महागामा में युवाओं द्वारा बेहद उत्साह और अनोखे अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही पूरे नगर क्षेत्र में होली की धूम देखने को मिली। मोहल्लों, गलियों और चौक-चौराहों पर युवाओं की टोलियां रंग-गुलाल उड़ाते हुए एक-दूसरे को होली की बधाई देती नजर आईं। ढोल-नगाड़ों, डीजे की धुन और फगुआ गीतों के साथ पूरा इलाका रंगों और उल्लास से सराबोर हो गया।होली के अवसर पर युवाओं ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। ।युवाओं द्वारा मनाई गई होली ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के रंग में रंग दिया। हर ओर रंग, गुलाल, हंसी-खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा। युवाओं की इस पहल ने होली के महापर्व को और भी खास और यादगार बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...