महागामा में भी दिखा झारखंड बंद का असर
गोड्डा, अगस्त 12 -- रांची में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को महागामा में भी देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Garhwa News: झारखंड बंद का आंशिक असर, बसों का परिचालन बाधितमहागामा में चक्का जाम बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महागामा गोड्डा मुख्यमार्ग स्थित गंगा सागर मोड़ पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने से करीब दो घंटे तक मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा।सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता गंगा सागर मोड़ पर जुटने लगे। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर रांची में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.