गोड्डा, अप्रैल 21 -- महागामा, एक संवाददाता,महागामा प्रखंड अंतर्गत दियाजोरी ग्राम में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फोकल एमडीए/आईडीए अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोना राम हांसदा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. खालिद अंजुम, मुखिया आयशा खातून एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र कुमार पंडित द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अभियान के तहत महागामा प्रखंड के 19 ग्रामों में कुल 32,067 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले चरण में विभिन्न बूथों पर दवा दी जा रही है, जबकि 21 अप्रैल से 5 मई तक 70 दवा प्रशासक घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगे। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों को खिलायी फाइलेरिया की दवा पूरे अभियान की निगरानी 21 सुपरवाइ...