गोड्डा, अप्रैल 16 -- महागामा,एक संवाददाता। ,महागामा प्रखंड क्षेत्र में आस्था का पर्व डोरा को लेकर ग्रामीण इलाकों में उत्सव का माहौल बना हुआ है। पर्व की तैयारियों में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। गुरुवार को सुबह से ही गांवों में महिलाएं खेतों से गेहूं कटवाकर उसे मिल में पिसवाने में जुटी रहीं, ताकि पर्व के लिए पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जा सकें।ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह महिलाओं के समूह सक्रिय नजर आए।कोई गेहूं साफ करती दिखी तो कोई उसे चक्की तक पहुंचाने में लगी रही। इस दौरान पारंपरिक लोकगीतों की गूंज ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। डोरा पर्व को हिंदू समाज में अत्यंत श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं। पर्व को लेकर घर-घ...