गोड्डा, अप्रैल 8 -- गोड्डा। महागामा क्षेत्र में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर सभी अड़चनें समाप्त होने को हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले सत्र से नामांकन होगा। कुछ वर्षों से अस्थाई भवन में विद्यालय खोलने को लेकर केंद्रीय विद्यालय संगठन और जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है। कुछ अड़चन की वजह से वहअबतक चालू नहीं हो पाया है। भूमि, बिजली आदि को लेकर अड़चन समाप्त हो गयी है। अब जल्द विद्यालय के संचालन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजलि यादव की अध्यक्षता में गोड्डा के महागामा क्षेत्र में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना व उससे संबंधित प्रतिबद्धताओं को पूर्ण करने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की गई। उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, विद्यालय निर्माण के लिए भूमि की उपल...