गोड्डा, अप्रैल 21 -- गोडडा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा जिले में इन दिनों तापमान लगातार अन्य जिलों की तुलना में अधिक दर्ज किया जा रहा है। भीषण गर्मी का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ वाहनों पर भी देखने को मिलने लगा है। इसी कड़ी में आज महागामा स्थित जय नारायण विद्यालय के सामने एक खड़ी टेंपो में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि टेंपो स्टार्ट अवस्था में खड़ी थी, तभी उसमें अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, टेंपो चालक और कुछ स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत इंजन बंद किया। यह भी पढ़ें- गोड्डा के प्रतिष्ठानों में फायर सेफ़्टी के लिए मॉक ड्रिल इसके बाद गाड़ी में मौजूद फायर इंस्ट्रूमेंट (अग्निशामक यंत्र) का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा ...