गोड्डा, मई 29 -- महागामा। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा उठाव नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गया है। मुख्य सड़क, बाजार और मोहल्लों में फैली गंदगी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों तक सफाई कर्मी नहीं पहुंचते हैं, जिससे सड़कों किनारे कूड़ा जमा होता जा रहा है। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है। नालियां जाम होने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है। यह भी पढ़ें- हर तरफ फैली गंदगी से उठ रहा दुर्गंध वहीं गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। नगरवासियों ने बताया कि कई बार नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नह...