गोड्डा, मार्च 21 -- महागामा, प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरे उत्साह, शांति और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। महगामा, लौंगाय,कसबा,नयानगर,नरैनी, हनवारा, खैराटिकर और परसा सहित विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग इत्र की खुशबू और टोपी लगाकर नए-नए कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत के लिए पहुंचे और पूरे अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।खैराटिकर ईदगाह में इमाम मौलाना मंजूर ने नमाज अदा कराई और अपने बयान में इंसानियत,आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.