गोड्डा, जून 12 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा प्रखंड कार्यालय के सभागार में आम महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के माध्यम से कृषि विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- आम्रलिका महोत्सव में चमके पेटरवार के किसान, 6.5 क्विंटल आम की बिक्री कर बनाई पहचानकार्यक्रम का महत्व वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को अपनी जड़ों, परंपराओं और प्रकृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि आम का पेड़ भारतीय ग्रामीण जीवन और संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। यह न केवल स्वादिष्ट फल प्रदान करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।किसानों को प्रशिक्षण आम महोत्सव के दौरान किसानों को उन्नत आम की खेती, बागवानी प्रबंधन, पौधारोपण तथा उत्पादन बढ़...