गोड्डा, मार्च 2 -- महागामा, एक संवाददाता । महागामा नगर पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन लगातार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुलाकात कर आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में ऊर्जानगर स्थित राजमहल हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए चुनाव में मिले अपार समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि महागामा की जनता, भाजपा परिवार एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और विश्वास की जीत है।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं फूल-मालाओं के साथ जीत की खुशी साझा क...