गोड्डा, अगस्त 2 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी अब आसान होने जा रही है। विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर प्रियदर्शिनी प्रतिभा योजना के तहत महागामा में सिविल सर्विसेज कोचिंग की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को यूपीएससी, जेपीएससी और बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तीन वर्षों तक निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी।योजना के तहत नामांकन के लिए 16 अगस्त को चयन परीक्षा आयोजित होगी। इसमें करीब एक हजार छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा में सफल होने वाले 100 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में निशुल्क कोचिंग, अध्ययन सामग्री...