महागठबंधन में रार! 5 को नामांकन करेंगे कांग्रेस के पांच एमएलसी उम्मीदवार; चार पर राजद से सीधी टक्कर
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हैं। इस चुनाव में एक बार फिर महागठबंधन में शामिल राजद औऱ कांग्रेस पार्टी के बीच जबरदस्त रार नजर आया है। राज्य में कुल विधान परिषद की कुल 8 सीटों पर चुनाव होने हैं। राजद ने इनमें से छह सीटों पर पहले ही अपने उम्मीवारों का ऐलान कर दिया था। राजद के इस कदम से कांग्रेस नाराज नजर आ रही थी और गुरुवार को पार्टी की नाराजगी साफ नजर आ गई। कांग्रेस पार्टी ने भी 5 सीटों पर अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया। अब कांग्रेस के यह सभी पांच उम्मीदवार 5 अक्टूबर को अपना नामांकन करेंगे। बिहार कांग्रेस चीफ राजेश कुमार ने बताया है कि कांग्रेस के सभी पांच विधान परिषद उम्मीदवार पांच तारीख को अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इसी के साथ राजेश कुमार ने पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को खत भी लिखा है। इस खत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.