आरा, अप्रैल 26 -- शाहपुर, निसं। भोजपुर सह बक्सर के महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय की चुनावी तैयारी हेतु शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर और बिहिया में रविवार को बैठक की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि यह चुनाव एक व्यक्ति का नहीं बल्कि विचारधारा, सामाजिक न्याय, विकास और जनाधिकार की लड़ाई है। सोनू कुमार राय को विजयी बर हमें एक ऐसी आवाज को विधान परिषद में भेजना है जो मजबूती से जनप्रतिनिधियों के अधिकार, क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं को उठाये। पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में वार्ड सदस्यों को मतदान का अधिकार देने का श्रेय हमारे नेता लालू प्रसाद यादव को जाता है। इसलिए वार्ड सदस्यों, मुखिया और पंचायत...