बांका, मई 14 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। महागठबंधन प्रत्याशी आरा भोजपुर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सोनू राय की शानदार जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड राजद के पूर्व अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मौके पर पूर्व अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि कि यह बैलेट पेपर से चुनाव हुआ था, इसलिए राजद की जीत संभव हो पाई। बैलेट पेपर से अगर बिहार विधानसभा चुनाव या लोकसभा चुनाव होता तो आज यह नतीजा देखने को नहीं मिलता। श्री यादव ने आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव भी बैलेट पेपर से कराने की मांग चुनाव आयोग से की। यह भी पढ़ें- बैलेट पर चुनाव हो तो एनडीए कहीं नहीं जीतेगा : तेजस्वी स्थानीय निकाय की जीत पर नवनिर्वाचित विधान पार्षद सहित नेता विरोधी दल बिहार...