बांदा, मई 17 -- बांदा। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला निवासी 34 वर्षीय अब्दुल मन्नान हासमी महाकौशल एक्सप्रेस से शनिवार रात हजरत निजामुद्दीन से महोबा पहुंचे। जल्दबाजी में उन्होंने सीट में सात हजार कीमत की घड़ी छोड़ दी। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष झांसी में शिकायत पर बांदा आरपीएफ को सूचना दी गई। ट्रेन के सुबह पांच बजे बांदा पहुंचते ही उप निरीक्षक विक्टर लाकरा व प्रधान आरक्षी रामकेश कोच बी थ्री की सीट तीन पर गए तो उसमें घड़ी रखी हुई थी। रविवार को सुबह अलीगंज निवासी मुशर्रफ अली आरपीएफ थाने पहुंचे और आधार कार्ड देते हुए दावा किया कि यह घड़ी उनके बहनोई अब्दुल मन्नान की है। उप निरीक्षक ने तस्दीक करने के बाद उसे घड़ी सौंप दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...