हाथरस, फरवरी 16 -- हाथरस। महाकुम्भ 2025 में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु 40 होमगार्ड्स को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने होमगार्ड्स द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी भी ली तथा उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्दी केवल एक पहचान नहीं, बल्कि गरिमा और विश्वास का प्रतीक है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। महाकुम्भ 2025 के दौरान उत्कृष्ट, अनुशासित एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने वाले जनपद के होमगार्ड्स को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं मेडल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स, जिला कमांडेंट, होमगार्ड्स तथा अपर जिलाधिकार...