प्रयागराज, जनवरी 11 -- महाकुम्भ की तरह माघ मेला में भी यात्रियों को वीआईपी लाउंज की सुविधा मिलेगी। प्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक के मुख्य हाल से प्रवेश कर यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। लाउंज की साज-सज्जा का कार्य पूरा कर लिया गया है। महाकुम्भ के दौरान शुरू हुई यह सुविधा कुछ माह बाद ही बंद हो गई थी। अब नया टेंडर आवंटित होने के बाद इसका पुनः शुभारंभ किया जा रहा है। वीआईपी लाउंज में एक हाल रिजर्व रहेगा जबकि दूसरे हाल में यात्रियों की आवाजाही होगी। यहां वीआईपी सोफा, कैफेटेरिया, डीलक्स शौचालय, चाय-स्नैक्स, पीने का पानी, वाई-फाई, टीवी, अखबार और मैगजीन की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को यहां रुकने के लिए घंटे के हिसाब से शुल्क देना होगा, जिसकी अद्यतन दर सूची सोमवार को चस्पा की जाएगी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि...