प्रयागराज, जनवरी 3 -- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने माघ मेला की तैयारियों को लेकर शनिवार को लखनऊ से ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माघ मेला में अव्यवस्था या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि पिछले महाकुम्भ में की गई विद्युत व्यवस्था एक बेंचमार्क की तरह थी और उसी स्तर की बेहतर, सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था माघ मेला में भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने डायरेक्टर इलेक्ट्रिक सेफ्टी को पूरे मेला क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त रैन बसेरे, अलाव की व्यवस्था, निरंतर साफ-सफाई तथा मार्गदर्शन के लिए साइनेज लगाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने मेला अधिकारी ऋषिराज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.