उज्जैन, अप्रैल 19 -- प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई हर्षा रिछारिया ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में पंचायती निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर के समक्ष दीक्ष देते हुए धार्मिक अनुष्ठानों के बाद संन्यास ले लिया है। अब उनका नया नाम हर्षानंद गिरी होगा। इस दौरान संन्यास परंपरा के अनुसार शिखा और दंड त्यागने की विधि कराई गई, इस मौके पर स्वामी हर्षानंद गिरि ने कहा कि यह उनके जीवन का नया अध्याय है। उन्होंने गुरुदेव के मार्गदर्शन में संन्यास का मार्ग अपनाया है और संकल्प लिया है कि वे अपना जीवन धर्म, संस्कृति और समाज की सेवा में समर्पित करेंगी और संन्यास की मर्यादा का पालन करेंगी। उन्होंने अक्षय तृतीया के खास मौके पर संन्यास लिया है। उन्हें उज्जैन के पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने संन्यास दीक्षा दी। इस दौ...