रिषिकेष, अगस्त 22 -- महाकुंभ-2025 प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता सहित विभिन्न दायित्वों का उत्कृष्टता से निर्वहन करने वाले उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवानों को सम्मानित किया गया। राज्य सरकार की ओर से महाकुंभ ड्यूटी में तैनात एसडीआरएफ टीम के लिए पांच लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। शनिवार को वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में आयोजित कार्यक्रम में सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को पुरस्कार राशि प्रदान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...