किशनगंज, फरवरी 15 -- किशनगंज। संवाददाता महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को किशनगंज शहर के रुईधासा महाकाल मंदिर में भी बाबा महाकाल की पूजा की जाएगी। भक्त बाबा महाकाल को जलार्पण करेंगे। मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना की जाएगी। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। संध्या में आरती की जाएगी। रात्रि में शिव विवाह का भी कार्यक्रम होगा। बाबा साकेत ने बताया महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ पर जलार्पण का बड़ा महत्व है। सत्यम चारुस्त, दीया चारुस्त, शंकर केशरी, रिया केशरी, अजय आदि महाशिवरात्रि अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...