किशनगंज, मार्च 28 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में शुक्रवार को मां दुर्गा के नौवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। माता की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत के सानिध्य में माता की पूजा-अर्चना की जा रही है। चैत नवरात्रि के अंतिम दिन भक्त सुबह से ही माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत ने कहा कि चैत नवरात्र का विशेष महत्व होता है। यहां मंदिर में किशनगंज के अलावे आसपास के जिलो से भी भक्त मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में मां दुर्गा के साथ महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना भी की जाती है। संध्या में मंदिर में हवन व आरती की गई। पूरा परिसर माता के जयकारे से गूंज उठा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.