महाकाल मंदिर में मां के चौथे स्वरूप की हुई पूजा
किशनगंज, मार्च 23 -- किशनगंज। शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में रविवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की गई।माता की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत के सानिध्य में माता की पूजा-अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर भक्त सुबह से ही माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत ने कहा कि चैत नवरात्र का विशेष महत्व होता है।यहां मंदिर में किशनगंज के अलावे आसपास के जिलो से भी भक्त मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में मां दुर्गा के साथ महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना भी की जाती है। संध्या में मंदिर में आरती की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.