रांची, फरवरी 11 -- रांची। पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल के अरघा का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है, जहां बनारस के कुशल कारीगरों की टीम के छह लाख की लागत से नक्काशीदार अरघा, नंदी भगवान सहित अन्य कार्य किए गए हैं। महाकाल मंदिर के दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुक्रवार और शनिवार को होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। पहाड़ी मंदिर विकास समिति के उप समिति सदस्य कैलाश राय, आनंद गाड़ोदिया ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम दिन शुक्रवार 13 फरवरी को सुबह आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज और पहाड़ी मंदिर के पुजारियों के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शुरू होंगे। इसमें 11 भक्त सह पत्निक अनुष्ठान में भाग लेंगे। दूसरे दिन के सुबह हवन, महाआरती, प्रसाद वितरण के कार्यक्रम होंगे। इसके साथ महाकाल मंदिर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.