भोपाल, मार्च 1 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव करते हुए संध्या-शयन आरती के लिए 250 रुपये फीस तय की गई है। 'संध्या आरती' और 'शयन आरती' की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन किया गया है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने बीते दिनों ही ये फैसला लिया था। नई व्यवस्था 20 फरवरी से लागू की गई है। मंदिर समिति के इस फैसले पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि क्या अब भगवान के घर जाने के लिए भी वसूली की जाएगी। उन्होंने कहा कि 'बहुत संवेदनशील विषय है कि एक गरीब भक्त को भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पैसे देने पड़ेंगे अन्यथा वे दर्शन नहीं कर सकेंगे।''धार्मिक लोगों की ये ही असलियत' पटवारी ने कहा 'बहुत ही शर्म की ...