मुरादाबाद, मई 23 -- इच्छा सिद्धपीठ के महंत पीठाधीश्वर डा. प्रशांत गुरु ने कहा कालों के काल महाकाल के स्मरण मात्र से कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। उन्होंने कहा कष्टों से मुक्ति और सुख समृद्धि के लिए समर्पित भाव से महाकाल का मनन करें। महंत पारकर रोड पर महाकाल सेवक संघ द्वारा आयोजित महाकाल प्रसादम सेवा के शुभारंभ पर बोल रहे थे। गायकों ने भजनों की प्रस्तुति की माहौल भक्तिमय कर दिया। इसके बाद भंडारा रूपी प्रसादम वितरण आरंभ हुआ। संचालन मुकेश कुमार वर्मा ने किया। उप महंत मोहित राज गुप्ता सहित सुशील शर्मा, सुनील शर्मा, मनुराज गुप्ता, अशीष चित्रांश, प्रेम प्रकाश सक्सेना, कमल कुमार, अमित सक्सेना, स्नेहा अग्रवाल, ममता शर्मा आदि व्यवस्था में रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...