बदायूं, मार्च 4 -- बिल्सी। नगर की महाकाल सेवा समिति की ओर से शिव शक्ति भवन मंदिर में भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार और भस्म की होली धूमधाम से आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भाव-श्रृंगार, विधि-विधान से रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। देर रात महाकाल की भव्य आरती के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को भस्म लगाकर आध्यात्मिक उल्लास के साथ होली खेली। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में कोतवाल मनोज कुमार सिंह और कस्बा इंचार्ज विदेश कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भस्म की होली सनातन संस्कृति का प्रतीक है, जो धार्मिक चेतना और आपसी सौहार्द को मजबूत करती है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना क...