मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- मुरादाबाद। लाग बाग स्थित प्राचीन श्री महाकाल भैरव मंदिर में रामनवमी के उपलक्ष्य में माता रानी की पूजा अर्चना की गई। हवन कर नवरात्र का समापन किया गया। श्री महाकाल भैरव मंदिर ट्रस्ट ने भंडारे का आयोजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्षता महंत कमल कुमार ने की। संचालन विकास रूहेला ने किया। तुषार अग्रवाल, सिद्धार्थ बगई, शोभित दिवाकर, गौरव सैनी, मोहित वर्मा, मयंक, छोटू, संजय, मन्नू, नमन मेहता, चंदा आदि व्यवस्था में रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...