महाकालेश्वर मंदिर में 1008 पार्थिव शिवलिंगों का पूजन
सहारनपुर, अगस्त 25 -- सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित जमालपुर के महाकालेश्वर महादेव मंदिर में 1008 पार्थिव शिवलिंगों की पूजा कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद मांगा। शंकलापुरी स्थित पांव धोई गंगा नदी के तट से लाई गई पवित्र मिट्टी से शिवलिंग तैयार किए गए। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग की पूजा से कर्म बंधन से मुक्ति और भगवान शिव की कृपा मिलती है। इस दौरान मांगेराम कश्यप, रॉकी कश्यप, रामचरण कश्यप, राम कुमार कश्यप, सीताराम कश्यप, नीरज कश्यप, साक्षी, दीपा, कुसुम, रेखा, कमला, पूनम, राखी, कविता और बबीता आदि रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 51 हजार रुद्राक्ष से हुआ नर्मदेश्वर महादेव का भव्य शृंगार यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: 108 पार्थिव शिवलिंग का हुआ महारुद्राभिषेक यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: 108 पार्थिव श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.