कानपुर, नवम्बर 30 -- गंगागंज निवासी रामप्यारी की पनकी मंदिर परिसर में कास्मेटिक की दुकान है। पति राजेन्द्र कि पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। इसी के चलते परिवार के साथ वह 22 नवंबर को महाकालेश्वर उज्जैन दर्शन के लिए गई थी। 29 नवंबर को वापस लौटी तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से 50 हजार नकदी और तीन लाख के जेवर गायब थे। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...