लातेहार, जुलाई 23 -- लातेहार। श्री तीर्थ यात्रा न्यास, लातेहार के तत्वावधान में बुधवार को 35 श्रद्धालुओं का जत्था महाकालेश्वर उज्जैन के दर्शन के लिए लातेहार रेलवे स्टेशन से रेल मार्ग द्वारा रवाना हुआ। यात्रा का नेतृत्व सुदामा प्रसाद गुप्ता एवं अशोक प्रसाद कर रहे हैं। श्रद्धालु वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि महाकालेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भारत का एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग होने के कारण इसका विशेष धार्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि जत्थे के सदस्य उज्जैन में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करेंगे। यात्रा दल में अमोद प्रसाद,विनोद प्रसाद सहित 35 महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...