गाज़ियाबाद, अप्रैल 7 -- - जिलाधिकारी कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर सीरीज को बैन कराने की मांग की गाजियाबाद, वंदना। महाकाली वाहिनी ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर चिरैया वेबसीरीज के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहिनी ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कड़े सेंसरशिप नियम बनाने और सीरीज को बैन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह विरोध सनातन वैवाहिक संस्था के रक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की कड़ी है।वाहिनी की राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. उदिता त्यागी ने कहा कि वामपंथी एजेंडा से प्रेरित चिरैया वेबसीरीज में सनातन विवाह के संबंधों पर कुठाराघात करते हुए मैरिटल रेप के गलत आंकड़े प्रस्तुत किये हैं। इससे सनातनी पुरुषों के प्रति समाज में घृणा फैला कर वैवाहिक संस्था को तोड़ने की साजिश ...