शाहजहांपुर, दिसम्बर 8 -- गाजियाबाद के मोदीनगर में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया नॉर्थ जोन वूमेन वेटलिफ्टिंग लीग में महाऊ दुर्ग की रोली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मेडल हासिल किए। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों की 14 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रोली ने जूनियर वर्ग में सिल्वर और सब-जूनियर में बेहतरीन खेल दिखाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने कुल 117 किलो वजन उठाकर यह उपलब्धि अपने नाम की। रोली स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर की पंजीकृत खिलाड़ी हैं और कोच अजयपाल वर्मा से प्रशिक्षण लेती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच और भाई दीपक वर्मा को दिया। उनकी उपलब्धि पर यूपी भारोत्तोलन संघ और शाहजहांपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.