महाआरती के साथ आयोजित हुई भजन संध्या
गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बक्शीपुर स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर में शनिवार को भव्य महाआरती, भजन संध्या एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय लोक गायक डॉ राकेश श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश सरकार की नाट्य संगीत अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने एवं गोरखपुर महानगर के लोकप्रिय मेयर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव को उनके तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर सम्मानित किया गया। महाआरती के बाद आयोजित भजन संध्या में मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। गायक एवं वाद्य कलाकारों में अमरचंद, सच्चिदानंद, सारिका, अमृता, निधि, हसलोना, अमन, नीतू, रजनी ने अपनी प्रस्तुतियों से भाव-विभोर कर दिया। डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष राजेश चन्द्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.