चित्रकूट, मार्च 1 -- चित्रकूट। संवाददाता तुलसी जन्मस्थली में मां कालिंदी तट पर महाआरती कार्यक्रम के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला गंगा समिति रानीपुर टाइगर रिजर्व की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा, संस्कृति और जनजागरूकता का समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। एसडीएम फूलचंद यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा व मां मंदाकिनी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मां कालिंदी की महाआरती की। आरती के समय पूरा घाट दीपों की रोशनी और जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.