अररिया, अप्रैल 11 -- अररिया, निज प्रतिनिधि अररिया के स्वर्ग स्थल व मोक्ष धाम बाबाजी कुटिया स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे महाअष्टयाम संकीर्तन से पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय बना है। रविवार को महाअष्टयाम का समापन होगा। यह महाअष्टयाम मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा के नेतृत्व में आयोजित की गई है। नानू बाबा को देखकर चैतन्य महाप्रभु का याद ताजा हो जाता है।।भक्तों को बाबाजी कुटिया में स्वर्ग का आनंद मिलता है। इस कारण अधिक से अधिक समय भक्तगण महाअष्टयाम में बीताते है। वहीं मंदिर व आसपास के क्षेत्रों को सुंदर आकर्षक रूप से सजाया गया है।बाबाजी कुटिया में संध्या काल श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है। कीर्तन मंडली अपने साथ छोटे छोटे बच्चों को भी लेकर आती है और उनका मनमोहक नृत्य माहौल को आकर्षक और भक्तिमय बना देता है। खासकर संध्या काल कीर्तन मंडली में ...