बांका, मार्च 27 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। चैती दुर्गा महाअष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को जिलेभर के मंदिरों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विशेष रूप से माता महागौरी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो देर शाम तक जारी रहीं। जिलेभर के श्रद्धालु व्रत रखकर माता के दर्शन के लिए पहुंचे और विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं महाअष्टमी के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध भैरवस्थान दुर्गा मंदिर में विशेष भीड़ देखी गई। यहां डलिया चढ़ाने की परंपरा को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। महिलाएं श्रद्धापुर्वक डलिया लेकर मंदिर पहुंचीं और माता को नारियल, फल, फूल एवं अन्य पूजा सामग्री अर्पित की। जबकि मंदिर परिसर में "जय माता दी" के जयकारों से वातावरण ...