पटना, जून 13 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व महाअभियान के दौरान प्राप्त 46 लाख आवेदनों के त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमंडलवार विशेष मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है। 11 से 17 जून तक विशेष शिविर आयोजित कर आवेदनों की स्कैनिंग, अपलोडिंग और निष्पादन की प्रक्रिया को तेज गति से संचालित करने पर यह सेल नजर रखेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर एक सशक्त मॉनिटरिंग तंत्र विकसित किया गया है, जो राज्य के सभी जिलों में चल रहे कार्यों की लगातार निगरानी कर रहा है। प्रत्येक घंटे जिलों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है तथा अद्यतन आंकड़े संकलित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- महाअभियान में मिले आवेदनों की निगरानी को प्रमंडलावर सेल बना जहां कहीं भी कार्य की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई जा र...