लखीसराय, जून 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। महिसोना पंचायत में शनिवार को आयोजित चौपाल समारोह में चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी ने चंद्रवंशी समाज को एकजुट होकर शिक्षा, संगठन और राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि समाज के युवाओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे आना चाहिए, तभी व्यापक सामाजिक विकास संभव होगा।

चौपाल का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी ने महसोना पंचायत में नवनिर्मित चंद्रवंशी चौपाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने लखीसराय जिले में 18 नए चंद्रवंशी चौपालों के निर्माण के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन...