गिरडीह, मार्च 18 -- गिरिडीह। गिरिडीह के कांग्रेस नेता महशर इमाम और पूर्व जिला महासचिव सच्चिदानंद सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कांग्रेस से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन डॉ रामेश्वर उरांव ने यह कार्रवाई की है। जमुआ के महशर इमाम एवं गिरिडीह के सच्चिदानंद सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायत मिलने के बाद पार्टी ने शो-कॉज किया था। दोनों ने शो-कॉज का जवाब भी दिया था। प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन डॉ रामेश्वर उरांव ने दोनों के जवाब को असंतोषजनक माना और यह कार्रवाई की। डॉ रामेश्वर उरांव ने दोनों को भेजे निष्कासन पत्र में कहा है कि आप दोनों लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियां सोशल मीडिया के माध्यम से चला रहे थे। इस संबंध में जारी कारण बताओ नोटिस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.