महवल में सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। महवल औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री लगाने के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बुधवार को एक बैठक की। इसमें प्रदूषण का हवाला देते हुए प्लांट लगाने का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि गांव में सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाली धूल और धुएं से लोगों को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने फैक्ट्री स्थापित करने के स्थान पर किसी प्रदूषण रहित उद्योग लगाने की मांग की। कृष्णनंदन सहनी, नप सभापति कुमार राघवेंद्र राघव, भाग्यनारायण प्रसाद, शशि पटेल, रविरंजन वर्मा, संजय साह, बिंदा सिंह, देवेंद्र निराला, मनीष ओझा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.